फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Male toilets in the surgical ward are choked, and male patients go to the female toilets.

Hardoi News: सर्जिकल वार्ड में पुरूष शौचालय चोक, महिला शौचालय में जाते पुरूष मरीज

Thu, 30 Oct 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Male toilets in the surgical ward are choked, and male patients go to the female toilets.
फोटो-10- अफजल अली। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की तरह ही संसाधनों की भी बुरी हालत है। मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में दो साल से पुरूष शौचालय चोक पड़ा है। इसके कारण पुरूष मरीज महिला शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। महिला शौचालय की भी दशा बेहद खराब है। मरीजों को बीमारी के साथ साथ इन दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में 23 बेड हैं। इनमें से ज्यादातर बेड पर मरीज भर्ती रहते हैं। मरीजों के लिए वार्ड में ही पास-पास पुरुष और महिला शौचालय हैं। दो साल से पुरुष शौचालय का पाइप चोक है। शौचालय के अंदर गंदगी भरी है। इस कारण इसका इस्तेमाल नहीं होता। पुरुष मरीज महिला शौचालय में जाते हैं। किसी एक मरीज के शौचालय में होने पर कभी-कभी मरीजों को इंतजार भी करना पड़ता है। महिला शौचालय के अंदर दोनों वॉश बेसिन के पाइप नहीं लगे हैं। जिससे हाथ धोने आए मरीजों के पैरों पर गंदे पानी की छीटें पड़ती हैं।
विज्ञापन


ये हैं शौचालय की कमियां
शौचालय के दरवाजे जर्जर हैं।
शौचालय के अंदर लगे पाइप से पानी बहता है।
वॉश बेसिन में नीचे के दोनों पाइप नहीं लगे हैं।
शौचालय और स्नानगृह दोनों के दरवाजों में अंदर से चिटकनी खराब हैं।


गरीबपुरवा निवासी अफजल अली सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। बताते हैं कि शौचालय के अंदर वाश बेसिन से पानी बहने से कपड़े खराब हो जाते हैं। इसके कारण शौचालय का इस्तेमाल छोड़ दिया है। बाहर जाकर नित्यक्रिया निपटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम के रसूलपुर निवासी अनुज भी सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। कहते हैं कि बीमारी की हालत में पहले से ज्यादा सफाई रखनी हाेती है। सफाई रखें भी तो कैसे, यहां तो शौचालय का इस्तेमाल करने पर इतनी गंदगी हो जाती है कि बस मजबूरी में इसका इस्तेमाल करते हैं।


बृहस्पतिवार की सुबह मैं खुद वहां गया था। बेहतर सफाई करने के लिए निर्देश भी दिए थे। दोनों शौचालयों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर कराई जाएगीं। -डॉ. बीएमएस पोखरिया, विभागाध्यक्ष सर्जिकल वार्ड

फोटो-10- अफजल अली। संवाद

फोटो-10- अफजल अली। संवाद

फोटो-10- अफजल अली। संवाद

फोटो-10- अफजल अली। संवाद

फोटो-10- अफजल अली। संवाद

फोटो-10- अफजल अली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed