फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   makkupurwa people feared due to ganga katan

अब मक्कूपुरवा में गंगा की तेज धार से बढ़ी कटान की रफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
makkupurwa people feared due to  ganga katan
बिलग्राम। गंगा के बदले रुख से क्षेत्र के मक्कूपुरवा समेत अन्य कई गांवों के लोग दहशत में हैं। उन्हें कटान का डर सता रहा है। हालात बिगड़ने के बाद हाल ही में सिंचाई विभाग ने चिरंजूपुरवा गांव और राजघाट चौराहे के आसपास कटान रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू करा दिया था लेकिन मक्कूपुरवा गांव के किनारे कटान तेज होने से लोग सुरक्षित स्थान तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बारिश से पूर्व ही हालात का आकलन कर सिंचाई विभाग ने चिरंजूपुरवा गांव में बाढ़ नियंत्रण समेत कटान रोकने को काम शुरू करा दिया था। चिरंजूपुरवा गांव के किनारे और राजघाट चौराहे पर कटान की रफ्तार काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

लेकिन मक्कूपुरवा व रायसिंह पुरवा में गंगा की तेज धार गांव से सटकर बह रही है। पिछले कुछ दिनों में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर देखने को मिल रहा है। गांव के किनारे कटान की गति काफी तेज हो गई है। ग्रामीण जगमोहन व प्रियांशु आदि ने बताया कि गांव किनारे बसे लोगों ने सामान समेटकर दूसरे स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed