फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Make people aware to increase voting percentage: DM

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक करें : डीएम

Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Make people aware to increase voting percentage: DM
हरदोई। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए प्रशासन ने अभी से लोगों में जागरूकता लाने पर जोर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार के लिए लोगों को नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी और अन्य आयोजनों के माध्यम से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उचितदर विक्रेता सहित ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को स्वीप से जोड़ा जाए। कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन विधान सभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां पर लोगों को मताधिकार का महत्व समझाते हुए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उन्होने स्वीप प्रभारी से कहा कि जागरूकता कैलेंडर छपवाएं और इनका वितरण कराया जाए। मुख्य-मुख्य चैराहों, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप आदि सार्वजनिक स्थलों पर इन्हें लगवाया भी जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, केटीएस के उप निदेशक विजय सिंह, डीडी कृषि डाॅ. नंद किशोर, बीएसए विजय प्रताप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed