{"_id":"2c3704956d2f1c7bbceee7958df46560","slug":"make-people-aware-about-malnutrition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कु पोषण को लेकर लोगों को करें जागरूक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कु पोषण को लेकर लोगों को करें जागरूक’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि
विज्ञापन
कुपोषण को दूर करने के प्रयास जितने होने चाहिए उतना नहीं हुए, जिस कारण इस
पर अंकुश नहीं लग पाया।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर यदि इसके बारे में लोगोें को जागरूक किया जाए तो निश्चित ही रोकथाम की जा सकती है। वह सोमवार को ब्लाक पर आयोजित राष्ट्रीय पोषण मिशन की गोष्ठी में प्रधान, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इसे मानव सेवा समझकर कुपोषण दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। डीपीओ प्रकाश चंद्र चौरसिया ने कहा कि छह माह के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करके हर महीने गांव में उत्सव मनाया जाए।
सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने कहा कि महिलाओं व बच्चों को झोलाछाप डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है, उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया जाए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की ओर से कई स्टाल लगाकर पोषाहार पर आधारित व्यंजन बनाने के तरीके सिखाए गए।
इस मौके पर बीडीओ बृजराज सिंह, एडीओ सर्वेंद्र सिंह, सीडीपीओ साधना मिश्रा, डा. सुशील, प्रधान सनिल सिंह, कल्लू सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद थे।