फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Make Bahujan samaj campaign ideological revolution '

‘बहुजन समाज बनाओ अभियान वैचारिक क्रांति ’

Sat, 24 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 24 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
" Make Bahujan samaj campaign ideological revolution '

डा. बाबा साहब अंबेडकर के सपनों के अनुसार समता,

विज्ञापन
स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना को बहुजन समाज बनाओ अभियान चलाने की जरूरत है। वैचारिक क्रांति के इस अभियान के लिए ही जिले में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व मंत्री व सेवानिवृत्त महानिदेशक सहित तमाम प्रबुद्ध आएंगे।

सामाजिक परिवर्तन मंच के संयोजक राजकुमार कपिल ने बताया कि गोष्ठी 27 जनवरी को गांधी भवन में होगी। जिसमें लोग प्रतिभाग कर विचारों को बताएं। सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन के निर्माण को लेकर अभियान की शुरुआत की जा रही है।

कपिल ने बताया कि बाबा साहब, महामना ज्योतिबा फूले, नारायणा गुरु पेरियर, ईबी नायकर एवं कांशीराम साहब की परिकल्पना के अनुसार सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन को चलाना जरूरी है और आंदोलन को गतिमान बनाने को बहुजन समाज बनाना जरूरी है। अभियान की शुरुआत जिले में 27 जनवरी को आयोजित विचार गोष्ठी से की जाएगी।

जिसमें पूर्व मंत्री द्ददू प्रसाद मुुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक विजेंद्र सिंह द्वारा की जाएगी। इसके अलावा डिप्लोमा इंजीनियर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश चंद्र गौतम भी विचार रखेंगे।

गोष्ठी में जिले के तमाम अधिकारी और कर्मचारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद होंगे। इस दौरान अवनिंद्र वर्मा, महेश बाबू, मनोज कुमार, बदले सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार व अनिल कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed