फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Main line fails five times; power supply disrupted in the city and several substations.

Hardoi News: पांच बार मेन लाइन फेल, शहर समेत कई उपकेंद्रों की बिजली ठप

Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Main line fails five times; power supply disrupted in the city and several substations.
हरदोई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर की विद्युत आपूर्ति की पोल खोल दी। बारिश और तेज हवा के कारण मुख्य बिजली लाइन एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार ट्रिप होकर फेल हो गई। इसके चलते शहर के प्रमुख इलाकों के साथ-साथ कई उपकेंद्रों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 10-15 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शहर की बिजली आपूर्ति 220 केवीए मन्नापुरवा से 10 विद्युत उपकेंद्रों तक होती है। बारिश व तेज हवा के कारण बृहस्पतिवार की रात दो बजे से शुक्रवार दोपहर तक पांच बार मेन लाइन फेल हो गई। इससे उपकेंद्रों की कभी एक तो कभी दो घंटे के लिए आपूर्ति बंद हो गई। 33 केवीए मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन बृहस्पतिवार रात पौने दो बजे, सुबह पौने चार बजे, पौने 11 बजे, दोपहर डेढ़ बजे और सवा चार बजे फेल हो गई। वहीं टाउन प्रथम फीडर की आपूर्ति लखनऊ रोड पर पेड़ की टहनियां लाइन से टकराने के कारण बंद रहा। कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात दो बजे, सुबह पौने नौ बजे और सवा 10 बजे बंद हुआ।
विज्ञापन

वहीं कचहरी फीडर पर पेड़ की डाल गिरने से वह शाम साढ़े चार बजे तक बंद रहा। आरटीओ फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे, शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे, दोपहर 2.25 पर और पौने चार बजे बंद हो गई। वहीं खदरा फीडर दोपहर से शाम तक शुरू नहीं हो सका। सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात एक बजे से दो घंटे तक और शुक्रवार सुबह पौने नौ से दो घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात सवा दो बजे से दो घंटे और शुक्रवार को पौने नौ से पौने 11 बजे तक बंद रही। महोलिया शिवापार के गोशाला फीडर की आपूर्ति शुक्रवार सुबह चार बजे से और आवास विकास कॉलोनी फीडर की आपूर्ति दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम सवा चार बजे तक बंद रही। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।


15 घंटे से बिजली गुल

हरियावां। बृहस्पतिवार रात बारिश के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई थी जो शुक्रवार दोपहर तक 15 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी थी। इससे विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से मोबाइल चार्जिंग, पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद 33 केवी लाइन में फॉल्ट सही होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


14 घंटे से आपूर्ति ठप
हरपालपुर। बारिश के कारण 33 केवी रूपापुर-पलिया विद्युत लाइन ब्रेकडाउन हो गई। शुक्रवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पलिया विद्युत उपकेंद्र के आठ फीडरों से जुड़े 24,000 उपभोक्ता बिजली आपूर्ति न मिलने से हलकान रहे। (संवाद)


18 हजार घरों में अंधेरा
पिहानी। बारिश और हवाओं से पिहानी हरदोई के बीच 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इसके चलते बड़ी और छोटी पिहानी समेत सभी 10 फीडरों से जुड़े 18 हजार घरों में अंधेरा रहा। दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर 14 घंटे गुजरने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई थी। (संवाद)


बारिश व तेज हवाओं के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश के कारण मरम्मत कार्य व पेट्रोलिंग में समस्या आ रही है। यथासंभव बिजली लाइन को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता

-------------

नगर में 10 घंटे बिजली गुल
बिलग्राम। नगर में शुक्रवार को सुबह करीब सात से शाम पांच बजे तक लगभग 10 घंटे तक नगर की आपूर्ति बाधित रही जिससे नगरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि तेज बारिश और हवा के कारण कई जगह फॉल्ट हो गया जिसके बाद से पूरे नगर की लाइट गुल है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed