फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mahilayee bantnge rashan

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बांटेंगी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को राशन

Mon, 09 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
mahilayee bantnge rashan
फोटो-32-बख्तावरपुरवा में महिला लाभार्थी को राशन देतीं स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शशि गुप्ता साथ - फोटो : HARDOI
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों, किशोरियों, गर्भवती को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से राशन वितरण सोमवार से शुरू हो गया। सुरसा विकासखंड के ग्राम बख्तावर पुरवा के आंगनबाड़ी केंद्र में वितरण की शुरुआत सीडीओ निधि गुप्ता वत्स की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से राशन, मीठा दूध और घी उपलब्ध कराने का निर्देश है। अब इसका वितरण स्वयं सहायता समूहों से होना है। सोमवार को बख्तावरपुरवा में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने डीपीओ बुद्धि मिश्रा, उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन चौधरी की मौजूदगी में प्रीती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शशि गुप्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता वर्मा से वितरण की शुरूआत कराई। यहां छह माह से तीन वर्ष तक के 57 बच्चे, तीन वर्ष से छह वर्ष आयु वर्ग के 25 बच्चे, एक किशोरी और 22 गर्भवती पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष कुल 41 लाभार्थियों को वितरण किया गया है। अन्य सभी को 13 नवंबर को वितरण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि राशन उन्हीं लाभार्थियों को दिया जाना है जिनको पूर्व से पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले के कुल 12 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण की शुरूआत हुई है।
विज्ञापन

एक नजर में
- जनपद में कुल आंगनबाड़ी केंद्र- 3930
- छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चे - 1,77,545
- तीन से छह वर्ष के बच्चे - 85,501
- गर्भवती/धात्री महिलाएं - 71,893
- किशोरी/बालिकाएं- 6,681
- अति कुपोषित बच्चे - 7,413
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed