{"_id":"653d5680c099e538af021b44","slug":"maharashtras-onion-warehouses-are-empty-prices-are-bringing-tears-hardoi-news-c-213-1-hra1001-5764-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महाराष्ट्र के प्याज गोदाम खाली, कीमतें निकाल रहीं आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महाराष्ट्र के प्याज गोदाम खाली, कीमतें निकाल रहीं आंसू
विज्ञापन
हरदोई। मांग बढ़ने और उपलब्धता कम होने से प्याज के भाव चढ़ गए हैं। हाल यह है कि महाराष्ट्र के कई प्याज गोदाम लगभग खाली हो गए हैं। इसका असर प्याज के भाव पर दिख रहा है। प्याज की कीमतों ने रसोईघर का बजट बिगाड़ दिया है। थोक बाजार में 54-56 और फुटकर में 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज बिक रहा है। तीन-चार दिनों में बढ़ी कीमतें आंसू निकाल रही हैं।
कुछ समय पहले तक टमाटर की बढ़ी कीमतें परेशान किए हुए थीं। अब प्याज भाव खा रहा है। तीन-चार दिनों में प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। थोक बाजार बढ़ने से फुटकर में भी भाव चढ़े हैं। प्याज की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में अच्छी क्वालिटी का प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यही प्याज गली-मोहल्लों में 80 रुपये के भाव से बेचा जा रहा है।
सब्जी मंडी में प्याज की थोक आढ़त चलाने वाले मोहम्मद अहमद यासीन आदि ने बताया कि महाराष्ट्र के लासलगांव को प्याज की कीमतों का बेंचमार्क माना जाता है। वहां पर प्याज की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। बताया कि देश भर में मांग के साथ ही प्याज का निर्यात भी हो रहा है। इससे महाराष्ट्र में प्याज के गोदाम खाली होने की कगार पर हैं और यही वजह है कि प्याज के भाव चढ़ गए हैं। यह भाव वक्ती तौर पर ही बढ़े हैं। जल्द ही राजस्थान के अलवर, गुजरात के राजकोट, गोनल आदि से नए प्याज की आमद शुरू होने पर भाव नियंत्रण में आ जाएंगे।