{"_id":"65088ce25b451770740e552f","slug":"maharaja-of-hardoi-sitting-in-aggarwal-dharamshal-with-the-cheers-of-ganpati-bappa-moriya-hardoi-news-c-213-1-hra1001-3825-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारें के साथ अग्रवाल धर्मशाल में विराजे में हरदोई के महाराजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारें के साथ अग्रवाल धर्मशाल में विराजे में हरदोई के महाराजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विघ्नहर्ता, सुखकर्ता भगवान श्रीगणेश के दरबार सजने लगे हैं। सोमवार को श्री विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में आगमन हो गया। वंशीनगर में गजानन सेवा समिति और सिनेमा रोड पर श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल और संडीला, शाहाबाद, पिहानी, पाली, माधौगंज, मल्लावां, भरावन आदि में समितियों की ओर से मंगलवार को भगवान श्रीगणेश का दरबार सजाया जाएगा।
हरदोई के महाराजा का सोमवार को आगमन हो गया। श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ विघ्नहर्ता, सुखकर्ता भगवान श्रीगणेश की मूर्ति मां रिद्धि व मां सिद्धि के साथ विधि-विधान से स्थापित हुई। समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश के दरबार को स्थापित किया। महाराजा 24वें वर्ष में अपना आशीर्वाद देने के लिए यहां पर 23 सितंबर तक रहेंगे। रात में मथुरा के कलाकारों की ओर से रासलीला का अद्भुत व अलौकिक मंचन होगा।
संडीला गगर में श्री गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को गणपति बप्पा की मूर्ति ढोल-नगाड़ों के साथ मां वैष्णो मैरिज हाल लाई गई। मंगलवार को 10 बजे मूर्ति स्थापना होगी। शाम 6 बजे से आरती पूजन, भजन-कीर्तन व सीनियर वर्ग की नृत्यकला प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर व गंगाराम स्थित बटेश्वरनाथ मंदिर पर मंगलवार को भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना होगी।
पिहानी में श्री सिद्धि विनायक समिति की ओर से मंगलवार से सात दिवसीय महोत्सव का आगाज होगा। सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बाबा मंशानाथ सेवा समिति की ओर से मिश्राना में गणपति बप्पा का दरबार सजेगा। समिति के अभिषेक वैश्य रिशु ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। बिठूर के प्रसिद्ध कथा वाचक अजयानंद के श्रीमुख से प्रतिदिन रात आठ बजे से श्रीरामकथा की अमृत वर्षा होगी।
पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना स्थित मां दुर्गा मंदिर (भूदर वाली मठिया) पर भव्य गणेश महोत्सव 19 सितंबर से होगा। कमेटी अध्यक्ष गोपाल वाजपेयी ने बताया कि आचार्य विधिवत पूजन कर मूर्ति स्थापना कराएंगे। कमेटी सदस्य आकाश गुप्ता, मोहन कटिया आशीष शुक्ला आदि ने तैयारियों के पूरा किया।
कछौना में श्री सोमेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से 12वां भाग्य श्री गणेश महोत्सव 19 सितंबर से शुरू होगा। सुंदरकांड पाठ, बृज की लीला का कार्यक्रम होगा। कमेटी अध्यक्ष बबलू गुप्ता ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। माधौगंज में तिकुनिया पार्क के पास स्थित मंदिर पर भगवान श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना होगी। सवायजपुर के सिंह नगर में गणेश महोत्सव मंगलवार से होगा।
-- -- -
वंशीनगर में गणेश मूर्ति स्थापना के साथ यह होंगे कार्यक्रम
गजानन सेवा समिति की ओर से 12वें भव्य श्रीगणेश महोत्सव में मंगलवार को वंशीनगर में विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश की मूर्ति विधिवत पूजन-अर्चन के साथ स्थापित होगी। समिति के मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 9 बजे से तुरंतनाथ मंदिर से नागेश्वर नाथ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 बजे वैदिक मंत्रों के साथ मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। अपराह्न तीन बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सुंदरकांड समिति अशराफ टोला के अजय पांडेय व टीम की ओर किया जाएगा।
-- -- -
श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल का यह है कार्यक्रम
सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल की ओर से भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का आगमन व स्थापना होगी।
-- -- -
अग्रवाल धर्मशाला में यह होगा कार्यक्रम
श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में श्रीगणेश महोत्सव में भक्त मीरा बाई चरित्र श्रीकृष्ण लीला का मंचन होगा।
-- -- -
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शतचंडी यज्ञ हुआ
मल्लावां। कस्बा के मोहल्ला श्यामपुर स्थित मान देवी मंदिर पर सोमवार को शतचंडी यज्ञ शुरू हुआ। शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ आचार्य राजेश मिश्रा ने पूजन-अर्चन कराकर किया। शतचंडी यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोचारण से कराई गई। यज्ञ के यजमान समाजसेवी राजेश पाठक ने विधविधान से पूजन किया। इसके बाद दुर्गाशप्तसती का पाठ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर पर करीब सौ साल से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।