फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mahakumbh special trains have not arrived, confusion about today

Hardoi News: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें आई नहीं, आज को लेकर असमंजस

Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh special trains have not arrived, confusion about today
रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों को जानकारी देते एसओ जीआरपी जेपी सिंह।   - फोटो : रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों को जानकारी देते एसओ जीआरपी जेपी सिंह।
फोटो-25- रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों को जानकारी देते एसओ जीआरपी जेपी सिंह। संवाद
विज्ञापन

फोटो-26- ट्रेन में यात्रियों को चढ़ाते जीआरपी के सिपाही। संवाद
- बुधवार को रोडवेज बसें भी नहीं गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। महाकुंभनगर में बुधवार तड़के हुई घटना के बाद महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों समेत चार ट्रेनें बुधवार को आई ही नहीं। इन ट्रेनों के बृहस्पतिवार को संचालन को लेकर भी असमंजस की स्थिति है।
विभागीय अधिकारी ट्रेनों के निरस्त या स्थगित होने की बात से इन्कार कर रिशेड्यूल शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि प्रयागराज से वापसी के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज के लिए जाने वाली पांच बसों में से दो काे रवाना किया गया, लेकिन इन्हें भी लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से वापस भेज दिया गया। प्रयागराज के लिए बृहस्पतिवार को तय पांच बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुककर जाने वाली महाकुंभ स्पेशल दो ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। इनमें से एक ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:40 बजे और दूसरी शाम को 4:50 बजे पहुंचती थी। हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुककर प्रयागराज जाने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस (संगम एक्सप्रेस) और ऋषीकेष से प्रयागराज के बीच चलने वाली (योगनगरी एक्सप्रेस) ट्रेनों को भी स्थगित किया गया है।
संगम एक्सप्रेस और योग नगरी एक्सप्रेस मंगलवार रात से ही बहुत देर से चल रही थी। दोनों ही ट्रेनें हरदोई रेलवे स्टेशन पर तय समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची थीं। दूसरी ओर रोडवेज की पांच बसें हर रोज हरदोई से प्रयागराज जाती हैं। इनमें से सुबह जाने वाली दो बसों को रवाना किया गया था, लेकिन इन्हें आलमबाग से वापस भेज दिया गया। स्टेशन अधीक्षक प्रेम शंकर कोष्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी बसें पूर्व की तरह संचालित होंगी।

इनसेट
जिनका आरक्षण उन्हें भी नहीं मिली सीट
मौनी अमावस्या के मद्देनजर ट्रेनों में श्रद्धालुओं की बेहिसाब भीड़ रही। जिन यात्रियों ने ट्रेनों में आरक्षण करा रखा था उन्हें भी अपनी सीट पर बैठने का मौका नहीं मिल पाया। जैसे तैसे यह लोग बस अपनी सीट पर टिके जैसे रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेनों में आरक्षित बोगियों में भी भीड़ भरी रही।


इनसेट
परिचितों का हाल जानने को बेकरार रहे लोग
महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हुई अव्यवस्था की जानकारी पर लोग परिचितों का हाल जानने को बेकरार रहे। पचदेवरा थाना क्षेत्र के माननगला निवासी राम प्रकाश मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वहां अफरा तफरी के बीच वह खो गए थे। परिजन उनकी तलाश में परेशान थे। बुधवार शाम को पांच बजे वह महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 के पुल नंबर आठ पर सकुशल मिले। इसी तरह विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग भी यात्रा पर गए थे और यह सभी सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed