फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Machine breaks down for the third time in 45 days, new investigation not being done

Hardoi News: 45 दिन में तीसरी बार मशीन खराब, नहीं हो रही नई जांच

Mon, 14 Oct 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Machine breaks down for the third time in 45 days, new investigation not being done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन जांचों के बोझ से दम तोड़ती दिख रही। बीते सवा महीने में बायोकेमिस्ट्री मशीन तीसरी बार खराब हो चुकी है, और दो दिनों तक जांचें बाधित रहीं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। पुराने सैंपलों की जांच पूरी न होने के कारण सोमवार को नये सैंपल नहीं लिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब में मरीजों की सहूलियत के लिए लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन खुद बीमार होने लगी है।
बायोकेमिस्ट्री मशीन से मरीजों के लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (टीएफटी), कोलेस्ट्राल की जांच (लिपिड प्रोफाइल), शुगर व शरीर में इंफेक्शन (ईएसआर) आदि जांचें की जाती हैं। जिनके प्रतिदिन तीन सैकड़ा जांचे होती हैं। प्रतिदिन जांचों की अधिक बोझ के चलते अब बायोकेमिस्ट्री मशीन काम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

बायोकेमिस्ट्री तीसरी बार शनिवार को फिर से खराब हो गई थी। जिस वजह से मरीजों की जांच नहीं हो पाई। दो दिन से जांच न होने की वजह से मरीजों के सैंपल निकाल कर रख लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मशीन सही करी गई, उसके बाद ही जांचें की गईं। इसके बीच जरूरी जांचों के लिए मरीजोंं को प्राइवेट पैथालॉजी में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed