फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   maa durga

माता रानी के भजनों पर जमकर झूमें श्रद्धालू

Tue, 27 Oct 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
maa durga
माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

- नगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद/ मल्लावां/बावन। नगर के चल रहे श्री नव दुर्गा महोत्सव में आयोजित आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। संध्या आरती के बाद कलाकार शोभित गुप्ता, संजय गुप्ता, सिंधुल मिश्रा व नन्हे भइया ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर संरक्षक संजय मिश्रा, दीपक गुप्ता, राधे राधे, आचार्य पवन मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, प्रधान सर्वेंद्र अग्निहोत्री, बसंत गुप्ता, मानव, मानू मिश्रा व कमल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मल्लावां में भाजपा नेता राजेश पाठक द्वारा मानदेवी मंदिर पर आयोजित शतचंडी यज्ञ रविवार को हुआ। यज्ञाचार्य राजेश मिश्रा ने यज्ञ कराया। इस मौके पर मनोज अग्निहोत्री, पदुम पाठक, रमेश अग्निहोत्री, मोहित त्रिपाठी, सोनू पाठक, जितेंद्र पाठक, गौरव पाठक, जितेंद्र, अभिजित, मुरारी व प्रशांत आदि मौजूद रहे।
मां कुसुमा देवी मंदिर में पुजारी रम्मो, उत्तम सिंह, मुकेश सिंह, उदयभान सिंह व हरीराम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा सिद्धेश्वर धाम मुड़िया देवी मंदिर पर आचार्य आदित्य शुक्ला, पवन चौहान, बलराम चौहान आदि ने हवन पूजन किया और कन्या भोज कराया। सोमवार को मंदिर से मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। मोहल्ला वीरमपट्टी में मूर्ति विसर्जन के दौरान भूरा कश्यप, सूरज कश्यप, रोहित त्रिवेदी, नरेश कश्यप, मनीष कश्यप व मुरारी बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किन्नरों ने देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन
हरपालपुर। पुलिया बाबा स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर चल रहे दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम का समापन होने पर सोमवार को किन्नरों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। इसके साथ ही नहर में मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर काजल किन्नर, प्राची किन्नर, रिंकी किन्नर, गंगा किन्नर व प्रियंका किन्नर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed