फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   LT line wire snaps and falls on elderly woman; she dies of electrocution.

Hardoi News: वृद्धा पर टूटकर गिरा एलटी लाइन का तार, करंट से मौत

Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
LT line wire snaps and falls on elderly woman; she dies of electrocution.
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के छनोइया में मकान के चबूतरे पर बुधवार सुबह झाड़ू लगा रही वृद्धा पर एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। करंट लगने से वृद्धा छटपटाने लगीं। आसपास के ग्रामीणों ने यह देखकर डंडे से तार हटाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

छनोइया निवासी भगौता (66) गांव में अपने दो बेटों के साथ रहती थीं। पुत्र पन्नेलाल ने बताया कि मां भगौता रोज की तरह मकान के बाहर चबूतरे पर सफाई कर रही थीं। इस दौरान बिजली का तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आते ही वह करंट लगने से छटपटाने लगीं। इस दौरान पड़ोसी ग्रामीणों ने उन्हें देखा और डंडे से तार हटाया। हालांकि तब तक भगौता दम तोड़ चुकी थीं। जानकारी पर पहुंची कछौना पुलिस ने शव कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अभियंताओं पर जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत न कराने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed