{"_id":"5eb051ff8ebc3e9082567e89","slug":"love-couple-sucide-hardoi-news-knp558493044","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही तहमद से फांसी लगाकर प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही तहमद से फांसी लगाकर प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी
विज्ञापन
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने बाग में एक ही तहमद के दो सिरों से फंदा बनाकर जान दे दी। मौके से एक जग में घुला जहरीला पदार्थ मिला है। इसके चलते पहले दोनों के जहर पीने की आशंका भी जताई गई है। फील्ड यूनिट ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। दोनों के परिजनों ने किस मतभेद से इनकार कर प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की बात कही है।
सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र (21) का प्रेम प्रसंग गांव निवासी स्वजातीय किशोरी (15) के साथ चल रहा था। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे युवक घर से गांव में ही स्थित अपने बाग में पहुंच गया और कुछ ही देर बाद किशोरी भी वहां पहुंच गई। वहां दोनों ने एक ही तहमद से फांसी लगाकर जान दे दी।
रविवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एक जग में जहरीला पदार्थ और पास में उल्टियों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पहले दोनों ने जहर खाया और उसके बाद खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विजय कुमार राना और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। सीओ सिटी ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि प्रेम प्रसंग के कारण दोनों ने खुदकुशी की है। हालांकि दोनों परिवारों के बीच कोई मतभेद होने की बात सामने नहीं आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
परिजनों में मतभेद नहीं तो क्यों की खुदकुशी!
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में खुदकुशी करने वाले प्रेमी जोड़े का घर गांव में महज 200 मीटर की दूरी पर है। परिजनों ने दोनों में प्रेम प्रसंग की बात स्वीकारी है और कोई मतभेद की बात भी सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों ने खुदकुशी का फैसला क्यों किया, पुलिस इस बिंदु को लेकर जांच कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक खुदकुशी करने वाले प्रेमी के पिता किसान हैं और गांव में उनकी परचून की दुकान भी है। जबकि प्रेमिका के पिता डेयरी चलाते हैं। प्रेमी बीए प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था, जबकि उसकी प्रेमिका कक्षा पांच तक पढ़ने के बाद घर पर ही रहती थी। पुलिस का मानना है कि दोनों घर से खुदकुशी करने की बात तय कर निकले थे। यही कारण था कि प्रेमी तहमद घर से लेकर आया था और जग में पानी लेकर पहुंचा था। यहां दोनों ने पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जब हालत बिगड़ने लगी तो दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि जांच की जा रही है। किसी पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है।