{"_id":"622e22d04456f17e915b783d","slug":"loss-of-weight-and-appetite-early-signs-of-cancer-hardoi-news-knp685475851","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन व भूख में कमी कैंसर के शुरुआती लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन व भूख में कमी कैंसर के शुरुआती लक्षण
विज्ञापन
हरदोई। लगातार वजन में कमी, भूख न लगना, हड्डियों में दर्द और अक्सर बुखार रहना कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं। इन लक्षणों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए। बेहतर होगा कि चिकित्सकों से फौरन संपर्क किया जाए।
यह सलाह कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप गर्ग ने दी है। रविवार को डॉ. गर्ग कैंसर से प्रतिवर्ष बढ़ती मौतों और उनके कारणों पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि कैंसर जागरुकता अभियान के तहत महीने के हर दूसरे रविवार को बावन रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम गरीब रोगियों को नि:शुल्क परामर्श देगी।
विज्ञापन
यदि जरूरत होगी तो कैंसर रोग से ग्रसित अति गरीब मरीजों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी गरीब, अशिक्षित या असहाय की मौत का कारण कैंसर न बने।
इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ डॉ. विनीत वर्मा, डॉ.शशांक मिश्रा, बाबर खान मौजूद रहे।