फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Loss of Rs 32 lakh in seven days due to flood

Hardoi News: बाढ़ से सात दिन में 32 लाख का नुकसान

Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Loss of Rs 32 lakh in seven days due to flood
हरदोई। बाढ़ के कारण सात दिन परिवहन निगम की संचालित बसों का नियमित परिचालन नहीं हो सका। इससे विभाग को सात दिन में करीब 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हरदोई परिक्षेत्र में नुकसान में शाजहांपुर डिपो प्रथम और हरदोई डिपो द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के हरदोई परिक्षेत्र में पांच डिपो आते हैं। इनमें हरदोई, गोला, शाजहांपुर, सीतापुर और कन्नौज शामिल हैं। गर्रा नदी में बाढ़ के कारण 10 से 18 जुलाई के दौरान बसों का संचालन प्रभावित हुआ था। शाजहांपुर डिपों के बस स्टेशन पर पानी भर गया था। इससे उसका संचालन पूर्ण रूप से बंद हो गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा मार्ग अवरूद्ध होने के कारण हरदोई डिपों की 15 बसों का संचालन पूर्ण रुप से बंद करना पड़ा था। इसके अलावा अन्य को कम दूरी तक चलाया जा रहा था। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि बाढ़ के कारण विभाग को राजस्व का नुकसान हुआ। करीब 30 से 32 लाख का राजस्व कम हुआ, जिसमें शाजहांपुर में सबसे अधिक और हरदोई डिपो में आंशिक नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि संचालन बहाल हो गया है। सभी एआरएम को बसों के संचालन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed