फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   loot report against farmer leader

किसान नेता पर लूट की रिपोर्ट

Sat, 26 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
loot report against farmer leader
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पवायां में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष और उनके दो पुत्रों के विरुद्ध मारपीट और लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पवायां निवासी भानुप्रताप ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे वह अपनी किराना की दुकान के पास से निकली नाली को साफ कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी भाकियू लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष वीरप्रकाश सिंह अपने पुत्रों विकास सिंह और आकाश सिंह के साथ आ गए। नाली साफ करने से रोका और कहा कि कि नाली उनकी जमीन से निकली है।
विज्ञापन

भानू प्रताप ने कहा कि नाली साफ होने से पानी आसानी से निकल जाएगा। इस पर वीरप्रकाश ने पुत्रों के साथ मिलकर भानु प्रताप की पिटाई कर दी और दुकान में रखे 20 हजार रुपये लूट ले गए। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed