फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lohia Environmental Park will be built with an expenditure of 1.5 crore rupees, Rs 1.25 crore received

Hardoi News: डेढ़ करोड़ से बनेगा लोहिया पर्यावरणीय पार्क, 1.25 करोड़ मिले

Thu, 07 May 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lohia Environmental Park will be built with an expenditure of 1.5 crore rupees, Rs 1.25 crore received
फोटो 20: एनएच-731 के पास में इसी स्थान पर बनेगा लोहिया पर्यावरणीय पार्क। संवाद
हरदोई। जल्द ही शहर के लोगों को भीड़भाड़ से हटकर हरियाली के साथ ही ग्रामीण परिवेश का वातावरण उपलब्ध होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को पार्क उपलब्ध कराने का काम जल्द ही शुरू होगा। शासन ने लोहिया पर्यावरणीय पार्क बनवाए जाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए 1.25 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन




शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एनएच-731 के बाईपास के निकट लोहिया पर्यावरणीय पार्क बनवाए जाने की प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई थी। लालपालपुर के पास भूमि को चिह्नित कराए जाने के साथ ही जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में उद्यान विभाग ने कार्ययोजना तैयार कराई। बताया कि कार्ययोजना में लोहिया पर्यावरणीय पार्क की चारदीवारी के साथ ही पौधरोपण, पाथवे, बेंच के साथ ही ग्रामीण परिवेश को दर्शाने वाली खपरैल की झोपड़ी बनवाई जाएंगी। उद्यान विभाग की कार्ययोजना को प्रशासन ने शासन को भेजा था। शासन ने परीक्षण के बाद लोहिया पर्यावरणीय पार्क बनवाए जाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। काम की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएसएस) लिमिटेड को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था ने काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर पार्क को बनवाए जाने का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन



शासन ने लोहिया पर्यावरणीय पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी है। काम कराने के लिए रुपये भी जिले को मिल गए हैं। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू की है। निविदा होते ही जल्द ही काम भी शुरू कराया जाएगा। -सुभाष चंद्रा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed