फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lohia accommodation given to filling Apatron

भरावन में अपात्रों को दिए लोहिया आवास

Sun, 28 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lohia accommodation given to filling Apatron

डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना में

विज्ञापन
अपात्रों के चयन की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। भरावन में भी लोहिया आवास में अपात्रों को चयनित करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने अफसराें पर सुविधा शुल्क लेकर पात्रों के स्थान पर अपात्रों को आवास देने की शिकायत की।

जिले में लोहिया ग्रामीण आवास योजना में अनियमितता की हद हो गई है। भरावन के ग्राम जाजूपुर में भी अपात्रों को चयनित कर आवास आवंटित करने की शिकायत की गई। छविनाथ, भूपेंद्र, मंजू, मीरा, गुड्डू, रामू सिंह ने पत्र में बताया कि जाजूपुर को समग्र ग्राम के तहत चयनित किया गया और उन लोगाें को आवास दे दिए गए हैं, जिनके पक्के मकान बने हुए हैं।

ऐसे लोगों से 30 से 40 हजार रुपये लेकर आवासों का भुगतान करा दिया गया, जबकि गांव में तमाम ऐसे पात्र व्यक्ति हैं, जो झुग्गी व झोपड़ी में रहते हैं। इसकी शिकायत बीडीओ से भी की गई तो उन्होंने बीपीएल सूची में नाम शामिल होने के बारे में बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि चाहें तो उनकी पात्रता की जांच करा ली जाए। वह लोग आवास के पात्र होने के बाद भी भटक रहे हैं, जबकि अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को फैक्स से शिकायत भेज कर मामले की जांच कराने की मांग की।

उधर, ग्रामीणों ने सीएम को भेजे पत्र में गांव में राम दयाल, हरिश्चंद्र, विजय शंकर, शिवशंकर, छोटे, कुंवर पाल, देवराज और कोटेदार सूरज को आवास देने की जानकारी देते हुए अपात्र होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed