फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Locked the mother and daughter in the room and robbed them of cash and jewelry

मां-बेटी को कमरे में बंद कर लूट ले गए नकदी व जेवर

Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Locked the mother and daughter in the room and robbed them of cash and jewelry
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के उमरारी गांव मेें तीन लोगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद करीब ढाई लाख रुपये और जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरारी निवासी रानी अवस्थी ने बताया कि गांव के पश्चिमी दिशा में उनका मकान है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात वह बेटी सपना के साथ एक कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव के तीन युवक छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने कमरे मेें आकर उसकी बेटी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे और बेटी को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे की अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गए। आरोपियों के जाने के बाद मां-बेटी ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुुलिस को दी।

पुलिस ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। कोतवाल इंद्रजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल तीन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें रंजिश का कोई मामला लगता है। घटना संदिग्ध भी लग रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed