फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Locked on unrecognized school

Hardoi News: बिना मान्यता चल रहे विद्यालय पर लगा ताला

Fri, 15 Sep 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Locked on unrecognized school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। विकास खंड के ग्राम लालामऊ में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिला। जिस पर बीईओ ने विद्यालय को बंद करा दिया।
बीईओ डीएल राणा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बेरवा के प्रधानाध्यापक जितेंद्र दीक्षित ने जानकारी दी कि लालामऊ में बिना मान्यता के विद्यालय में संचालित हो रहा है। बीईओ नेग्राम लालामऊ में सत्यप्रकाश के घर पर संचालित रामदुलारी शिक्षण संस्थान पर छापा मारा। वहां पर विद्यालय संचालित होता मिला।
विद्यालय प्रबंधक सत्यप्रकाश इससे पूर्व तीन बार नोटिस जारी की जा चुकी थी, मगर विद्यालय का संचालन बंद नहीं हुआ। शुक्रवार को विद्यालय तीन कमरों व बरामदा में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं चल रहीं थीं। विद्यालय की कक्षा में एक युवती व एक महिला बच्चों को पढ़ा रहीं थीं।
विज्ञापन

जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम नहीं बताया। विद्यालय में 92 बच्चे मिले। विद्यालय के बच्चों को दूसरे विद्यालय में नामांकित करा रखा गया था। जिस पर बच्चों को उनके मूल विद्यालय भेज दिया गया। प्रबंधक सत्यप्रकाश को विद्यालय को पुन: न संचालित करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed