फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lock down

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 05 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
lock down
गोपामऊ। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने सोमवार को व्यापारियों, धर्म गुरुओं व अन्य संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन 14 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसलिए पूर्व की तरह की लॉकडाउन व्यवस्था का पालन किया जाएगा। वरना कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बताया कि लॉकडाउन के दौरान पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत राशन व सब्जी समेत आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रहेगा, लोग अकारण घरों से नहीं निकलेंगे। अगर आवश्यक कार्य से निकलना भी पड़ता है तो मास्क अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

बताया कि नगर में लगातार लॉउड स्पीकर के माध्यम से एनाउंस कराया जा रहा है। सभी से निवेदन है कि कहीं भी भीड़ एकत्र न करें, सामूहिक आयोजनों पर भी पूर्व की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वली मोहम्मद, दिलशाद खान, राकेश गुप्ता, मौलाना शमशुद्दीन, प्रखर, शमसुल खान, शिवकुमार, अनीस खान व प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed