{"_id":"5e9899e28ebc3e6fe8311e07","slug":"lock-down-hardoi-news-knp5555714174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर सन्नाटा, वाहन देख फिर लाठी लहरा पुलिस ने डांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर सन्नाटा, वाहन देख फिर लाठी लहरा पुलिस ने डांटा
विज्ञापन
फोटो-1-सिनेमा रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन टू के दूसरे दिन गुरुवार को एक बार फिर चौराहों को सिर्फ सन्नाटा ही नसीब हुआ। जबकि पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय रही और चौराहों पर आने वालों को समझाने के साथ लाठी भी दिखाती रही। यह बात और है कि न चाहते हुए भी राशन, दवा व बैंक से पैसे निकालने वालों की चहलकदमी सड़कों पर दिखाई दी।
हरदोई। शहर का सिनेमा चौराहा गुरुवार को भी महिला पुलिस के सुपुर्द रहा। हर आने जाने वाले वाहनों के बाबत महिला पुलिस ने रोककर घर से बाहर निकलने का कारण पूछा उसके बाद हिदायत भी दी कि बिना कारण बाहर आए तो कार्रवाई भुगतनी पड़ सकती है।
हरदोई। पुलिस टीम हुई तो क्या लेकिन पूरा चौराहा कवर करना वह भी इतनी धूप में, सामान्य सी बात नहीं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को देखने को मिला। इसमें चौराहों पर दौड़ दौड़कर वाहनों को रोकना व टोकना पड़ता है तब जाकर लोग घरों में सुरक्षित रह पा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने भी कई कई बार दौड़ कर वाहन सवारों को लाठी दिखाकर चेताया।
विज्ञापन
हरदोई। अलर्ट के दौरान एक समय ऐसा भी आया कि महिलाएं एक समूह में निकल रहीं थीं, जिसको देखकर महिला पुलिस ने उन्हें रोका व साथ-साथ न निकलने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बाद ही निकलने की हिदायत दी। इसके अलावा मास्क जरूर पहन कर निकलने की चेतावनी दी। यह बात और है कि चेतावनी देते या समझाते समय उनके चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई दिया।

फोटो-2-सिनेमा चौराहे पर बाइक सवारों को समझाती महिला थाना प्रभारी सुधा सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-3-सिनेमा चौराहे पर बाइक सवार को लाठी दिखाकर डरातीं महिला थानाध्यक्ष। संवाद- फोटो : HARDOI