फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   local prodet ko global banane ki tayaari

आत्म निर्भर भारत के उत्पादों को ग्लोबल भी करेंगे : जेपीएस राठौर

Fri, 10 Jul 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
local prodet ko global banane ki tayaari
ोटो-40-लखनऊ प्रदेश कार्यालय से पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान बिगड़ी आर्थिक स्थितियों को सुधारने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। उत्पादों को लोकल से ग्लोबल करने पर भी काम किया जाएगा। योजना में घालमेल की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से वर्चुअल वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि कोरोना संकट के कारण घरों को लौटे लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, मनरेगा के तहत भी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों) के लिए भी ऋण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए लोकल को ग्लोबल में भी तब्दील करने के प्रयास हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय उद्योगों को लाभ होगा और देश की अर्थ व्यवस्था भी सुधरेगी। योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो उसके विरुद्ध शासन कार्यवाही करेगा। वर्चुअल प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, आईटी सेल के जिला संयोजक सौरभ सिंह गौर, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed