{"_id":"5f1dc84c8ebc3e9ff24383ed","slug":"local-falt-se-paresani-hardoi-news-knp573440286","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
बावन। कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी है। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं।
कस्बे में 33/11 केवीए क्षमता का विद्युत सब स्टेशन है। सब स्टेशन में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर है। सब स्टेशन से बावन टाउन, मानपुर, सैतियापुर व लोनार फीडर संचालित हैं। जिनसे 125 गांवों के 9500 उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। वहीं कस्बा व आसपास क्षेत्र में लगभग 150 कनेक्शन व्यावसायिक हैं। गर्मी बढ़ने के बाद लोकल फाल्ट बढ़ गए हैं। रोज घंटों कटौती की जा रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। 24 घंटे में बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जेई बावन सर्वेश कुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ऊपर से ही है, इसे अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। क्षेत्र में जहां-जहां लाइनें जर्जर हैं, वहां नई लाइन बिछवाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर नई लाइन बिछवाई जाएगी। समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। एसडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ऊपर से ही बनी हुई है। अच्छी बारिश होने के बाद इसमें काफी हद तक सुधार आ जाएगा।
ट्रांसफार्मर फुंकने से 250 घरों की आपूर्ति बाधित
बावन। कस्बे में मखदूम बाबा की मजार के पास रखा ट्रांसफार्मर शनिवार रात फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उससे संबद्ध चार मोहल्लों खेड़ा, सैय्यदबाड़ा, कजियारा व हाथा आदि के लगभग 250 घरों की आपूर्ति ठप है। जेई सर्वेश कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
अधिकारी फोन नहीं उठाते
कस्बा निवासी उपभोक्ता हरिबाबू मिश्र ने बताया कि बताया कि लोकल फाल्ट के कारण पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती है। शिकायत करने पर अधिकारी फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। नई लाइन बिछाना जरूरी है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी उपभोक्ता सईद हाफिज ने बताया कि लाइन पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इसके चलते आए दिन लाइन में फाल्ट होते रहते हैं। कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन काम शुरू नहीं कराया गया है।
क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी उपभोक्ता धनंजय सिंह ने बताया कि पावर हाउस की मशीनें पुरानी व खराब हैं, लाइनें भी जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति कहीं ज्यादा खराब है।
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बिजली संकट बढ़ रहा है। वह निर्बाध आपूर्ति व नई लाइनें डलवाने को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।