{"_id":"5898c0514f1c1bc155378c07","slug":"loader-collision-killed-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र कुरसठ मार्ग पर लोडर की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। वह कक्षा एक की छात्रा थी। छुट्टी होने के बाद पैदल घर जा रही थी। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा अलीमर्दानपुर निवासी सुशील की बेटी प्रगति सात महर्षि दयानंद विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही थी। रास्ते मेें कुरसठ मार्ग पर पीछे से आए लोडर ने टक्कर मार दी। मौके पर पर ही प्रगति की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे लोडर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन