फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Literature will soon reach village libraries, the process of purchasing books has begun.

Hardoi News: गांवों के पुस्तकालयों में जल्द पहुंचेगा साहित्य, पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Literature will soon reach village libraries, the process of purchasing books has begun.
हरदोई। गांवों के बाल व किशोर पुस्तकालयों (डिजिटल लाइब्रेरी) को जल्द ही पुस्तकें मिल जाएंगी। पंचायतीराज विभाग ने ज्ञानवर्धक, छात्र और प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी पुस्तकों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू करा दी है। 13 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी की जानी हे।
विज्ञापन



गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए पंचायतीराज विभाग ने जिले में 434 ग्राम पंचायतों को चयनित किया है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 217 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उन 217 ग्राम पंचायतों के पुस्तकालयों के लिए विभिन्न प्रकाशकों से छात्र उपयोगी और ज्ञानवर्धक पुस्तकें खरीदी जाएंगी। बताया कि एक पुस्तकालय के लिए औसतन 90,000 रुपये से शासकीय और निजी प्रकाशकों की पुस्तकें ली जानी हैं। बताया कि समिति की तरफ से निर्णय लिया गया है कि खरीद प्रक्रिया जनपद स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन




बताया कि पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया शासन ने 13 नवंबर तक पूरी किए जाने के आदेश दिए हैं। बताया कि पुस्तक सूची, प्रकाशक/पुस्तक विक्रेता का नाम व पता, जीएसटी नंबर, ईमेल आईडी, प्रकाशन वर्ष और कीमत की जानकारी मांगी गई है। स्थानीय भाषा के साहित्यकारों, प्रकाशन, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायकों और बलिदानियों की जीवनी, क्षेत्रीय लेखकों, विद्वानों, कवियों की पुस्तकें, इतिहास, संस्कृति साहित्य से जुड़ी किताबों की खरीदारी की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा, महिलाओं और बाल साहित्य भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed