{"_id":"b44d749baa28465cde293a32c50b3452","slug":"literacy-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता जागरूकता रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत साक्षर मिशन के अंतर्गत एक से आठ सितंबर तक
विज्ञापन
साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में विकास खंड सांडी में
जागरूकता रैली निकाली गई। विकास खंड के तमाम प्रेरकों ने संदेश लिखी
तख्तियां लेकर बीआरसी से सांडी नगर में कई स्थानों से रैली निकाल कर साक्षर
होने का संदेश दिया।
प्रौढ़ शिक्षा के लिए संचालित साक्षर भारत मिशन योजना के अंतर्गत एक सितंबर से आठ सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें निरक्षरोें को साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाना है। जिसके ही क्रम में विकास खंड सांडी में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया।
साक्षरता रैली की शुरुआत ब्लाक संसाधन केंद्र सांडी से ब्लाक समन्वयक अमित कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रेरकों ने शिक्षा का यह वरदान लड़का लड़की एक समान, भारत अपना देश महान साक्षरता है इसकी शान जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर सांडी में निकालकर लोगों को साक्षरता से जुड़ने की अपील की।
ब्लाक समन्वयक ने बताया कि साक्षरता जागरूकता रैली में शामिल न होने वाले प्रेरकाें का दो दिन का मानदेय काटा जाएगा। बताया कि प्रेरकों को आठ सितंबर तक अपनी ग्राम पंचायतों मे रैली निकालने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एबीआरसी अब्दुल खालिद, उस्मान, सत्येंद्र, राजेश शर्मा आदि मौजूद थेे।
उधर, हरपालपुर ब्लाक के संयोजक दलवीर सिंह ने ग्राम पंचायत प्रेरकों को एकत्र कर रैली का आयोजन किया। इस मौके पर देवनंदन, देवेंद्र कु मार, वरुण दीक्षित, शशिबाला, निर्मला देवी, रेनू मिश्रा, नाजिया खातून आदि मौजूद थे।