फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Listen Hanumanbli , two well

सुनो हनुमानबली, कर दो भली

Wed, 13 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 13 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

जेठ के दूसरे मंगलवार के मौके पर एक बार फिर जिला

विज्ञापन
हनुमानजी की भक्ति व उनके गुणगान में पूरी तरह से लीन रहा। जिले भर के मंदिरों में केसरी नंदन का पूजन पूरी श्रद्धा के साथ होता रहा, तो सड़कों पर जगह-जगह भंडारे व शर्बत वितरण कर श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाता रहा।

इधर, नटवीरन बाबा मंदिर के इर्द गिर्द सुबह से ही माहौल संकट मोचन की भक्ति में डूबा नजर आया। ढोलक की थाप और वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों पर भक्तों ने जमकर मारुति नंदन का गुणगान किया। उधर, श्याम सुंदर कांड पाठ समिति के 11वें वार्षिकोत्सव व मंगलवार पर मंदिर के आस पास भक्तों की तालियों के बीच जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की पंक्तियां गूंजती नजर आई।

श्याम सुंदर कांड पाठ समिति द्वारा मंगलवार को नटवीरन बाबा मंदिर में संगीतमयी सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों में ज्योति प्रकाश सिन्हा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राघवेंद्र वर्मा, अरविंद सिंह, मुकेश शर्मा, उत्तम श्रीवास्तव आदि ने सुंदर कांड पाठ का ऐसा समां बांधा कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए।

सुंदर कांड पाठ में पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, किशन, पप्पू, राजू दीक्षित, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, छोटे भैया भी भक्ति भाव पूर्ण तरीके से शिरकत की और हनुमानजी की भक्ति में लीन दिखे। इसके बाद वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा शहर के श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

भंडारे में सबसे पहले कन्या भोज उसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में भी भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर ममता सिन्हा, प्रीति सिन्हा, विद्यावती, ममता श्रीवास्तव, तेजस्वनी आदि मौजूद थे। उधर, जेठ माह के दूसरे मंगलवार को शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।

खेतुई धाम बालाजी, राम जानकी मंदिर समेत सभी मंदिरों में हनुमान जी की एक झलक पाने को भक्तों की कतारें देर शाम तक लगी रही। आलूथोक में राजेश गुप्ता, गुलाब सिंह, नवल किशोर गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजय पाल सिंह, गोपीनाथ गुप्ता, रिंकू गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि ने भंडारे में प्रसाद का वितरण किया।

घंटाघर रोड पर पेट्रोल पंप पर शिशुपाल सिंह ने भंडारा कराया, वहीं सांडी रोड पर हुए भंडारे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया, तो सांडी रोड पर ही मनकामेश्वर नाथ मंदिर पर भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी, बूंदी आदि का वितरण किया गया।

इस मौके पर नीरज द्विवेदी, रोहित, शिवम, जितिन, चंदन, मुंदन, रामविलास, सत्य प्रकाश, अरुण, अनिल आदि ने प्रसाद का वितरण किया। डीएम चौराहे पर स्थित एक स्कूल के पास भंडारे में अनुराग मिश्र, अजीत उपाध्याय, मनोज तिवारी, गुंजन बाजपेई आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed