{"_id":"6868188bc49e4f34df020046","slug":"lineman-beaten-to-near-death-report-filed-against-six-including-four-brothers-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133816-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लाइनमैन को पीट किया मरणासन्न, चार सगे भाइयों समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लाइनमैन को पीट किया मरणासन्न, चार सगे भाइयों समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पाली। अतर्जी में बिजली सही करने गए लाइनमैन की ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। इससे वह मरणासन्न हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, घटना बीती 14 जून की है।
बेगराजपुर निवासी नन्ही ने बताया कि उसका पुत्र श्रीकांत पाली बिजली उपकेंद्र में संविदापर लाइनमैन के पद पर तैनात है। बीती 14 जून की शाम सात बजे बिजली सही करने श्रीकांत अतर्जी गांव गया था। आरोप है कि गांव के ही श्रीराम ने भाई तुलसीराम, मंशाराम, रामरतन और भतीजे अमन व गांव के सुभाष के साथ मिलकर श्रीकांत काे घेर लिया।
इसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। जानकारी पर श्रीकांत के पिता नारायण प्रसाद और भाई ब्रह्मानंद मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, मारपीट का कारण जानने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।