{"_id":"6ab40a967bdb1eda400e3370","slug":"line-shifting-and-pruning-turn-into-a-nightmare-storm-compounds-woes-for-city-residents-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157212-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग व छंटाई बनी आफत, आंधी ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग व छंटाई बनी आफत, आंधी ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत
विज्ञापन
फोटो-03- स्टेशन रोड पर विद्युत लाइन पर पेड़ों की छटाई करता बिजली कर्मी। संवाद
हरदोई। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। एक ओर जहां विद्युत निगम की ओर से की जा रही लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण घंटों बिजली कटौती की जा रही है वहीं दूसरी ओर अचानक चली तेज हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बुधवार को शहर के क्षेत्रों की आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।
शहर के 33 केवीए मन्नापुरवा के टाउन प्रथम की आपूर्ति सुबह 10 से पांच बजे तक लाइन शिफ्टिंग के कारण बंद रही। इससे नानकगंज, नया गांव, खेतुई आदि क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद टाउन द्वितीय फीडर सुबह सवा आठ से एक घंटे बंद रहा। वहीं तेज हवा के कारण दोपहर को एक बजे सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई जो एक घंटे बाद शुरू हो सकी। वहीं आशानगर विद्युत उपकेंद्र के कोयल बाग फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली लाइन के पास पेड़ की डाल काटने के कारण सुबह पौने 12 बजे से दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
इसके अलावा एसपी आवास के 400 केवीए और 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी तीन घंटे पेड़ की कटिंग के कारण आपूर्ति बाधित रही। वहीं दोपहर एक बजे तेज हवा के कारण पूरे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई जो एक घंटे बाद बहाल हो सकी। वहीं विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड शहर और ग्रामीण की आपूर्ति बिजली लाइन पर काम होने के कारण सुबह 11 से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर काम करने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी जिसे शुरू करा दिया गया है।