फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lil integrated speed control people

बेकाबू रफ्तार लील रहीं लोगों को

Mon, 07 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 07 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lil integrated speed control people

जिले में बेकाबू रफ्तार से चल रहे वाहन लोगों की मौत

विज्ञापन
का सबब बन रहे हैं। आलम यह है कि पिछले आठ माह में यहां लगभग 2,442 लोग दुर्घटनाओं के शिकार बने, जिसमें 234 लोगों की मौत हो गई। इससे साफ है कि हर रोज औसतन 10 लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।

इसके बाद भी न तो लोग यातायात नियमों का पाहन करने के प्रति जागरूक हो रहे है और न ही प्रशासन इस ओर कोई सख्ती करता नजर आ रहा है। इससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है। ज्ञात हो कि पूरे जिले में अराजक होकर चलने वाला यातायात दुर्घटनाओं का सबब बन गया है।

पिछले कुछ समय से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं से जहां लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है, वहीं तमाम लोग घायल होने के साथ अपंग होने का दंश झेलते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो यातायात नियम की बात कौन करे अधिकांश लोग तो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही वाहन चला रहे हैं।

शहर में कई चौराहे एक्सीडेंट प्वाइंट बन गए हैं। इसके बाद भी इस ओर कोई विशेष ध्यान देकर दुर्घटनाओं को रोकने के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उधर, यातायात नियमों को पालन कराने को आए दिन पुलिस व यातायात विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जाता है, पर यह अभियान सिर्फ खानापूरी तक ही सिमट कर रह जाता है।

यातायात निरीक्षक सिर्फ खानापूरी कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। उनकी नजर यातायात के नियमों की अनदेखी करने वालों पर कम, जेब पर ज्यादा रहती है। उधर, जिले में डग्गामार वाहनों में निर्धारित मानक से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। यह वाहन पुलिस थानाें और यातायात प्रभारी के सामने से गुजरते रहते हैं, पर उनकी ओर देखना भी जिम्मेदार जरूरी नहीं समझते हैं, जिससे दुघर्टनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed