{"_id":"66b266d66ea761c2da0b29fc","slug":"lekhpals-transfer-cancelled-sent-from-sadar-to-bilgram-inquiry-ordered-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118022-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लेखपाल का स्थानांतरण निरस्त, सदर से बिलग्राम भेजा, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लेखपाल का स्थानांतरण निरस्त, सदर से बिलग्राम भेजा, जांच के आदेश
विज्ञापन
हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी और मनमानी करने वाले लेखपाल का डीएम ने स्थानांतरण निरस्त कर दिया है।
डीएम ने लेखपाल को तहसील सदर से तहसील बिलग्राम भेज दिया है। बिलग्राम में तैनाती के दौरान क्षेत्र में ही दोबारा से तैनाती के आदेश भी दिए हैं। भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी और मनमानी के संबंध में बिलग्राम एसडीएम से पूरी पड़ताल और जांच करते हुए रिपोर्ट तलब की है। इससे गड़बड़ी का शिकार हुए किसानों को राहत और दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जिले में तहसील शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम में किसानों से भूमि अधिग्रहण की गई है। यूपीडा के पक्ष में की गई अधिग्रहीत भूमि में तहसील बिलग्राम के एक लेखपाल के क्षेत्र में गड़बड़ी और मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों ने इसकी शिकायतें भी की हैं।
अमर उजाला ने छह अगस्त के अंक में किसानों की समस्याओं और लेखपाल की मनमानी से जुड़ी खबर ‘लेखपाल की मनमानी का दर्द झेल रहे किसान’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने खबर का संज्ञान लिया और इस पर गंभीरता से कार्रवाई भी शुरु की है। तहसील बिलग्राम क्षेत्र मल्लावां में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी की प्रारंभिक जांच में सदर तहसील में तैनात लेखपाल सुमित कनौजिया दोषी पाए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सदर तहसील में तैनाती पाए लेखपाल सुमित कनौजिया का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इन्हें तहसील बिलग्राम में ही मल्लावां क्षेत्र में तैनाती दी गई है। एसडीएम बिलग्राम से भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी और मनमानी के मामलों की विस्तृत जांच करते हुए रिपोर्ट तलब की है।
गड़बड़ी और मनमानी के दोषी लेखपाल के तहसील सदर किए गए स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। तत्कालीन क्षेत्र में ही तैनात करते हुए भूमि अधिग्रहण के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। इसमें भूमि अधिग्रहण के बाद भी भुगतान न मिलना, बैनामे में गड़बड़ी और मुआवजा मिलने के बाद भी भूमि का अधिग्रहण न कराए जाने के पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी