फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lekhpals' agitation in support of their demands

Hardoi News: मांगों के समर्थन में लेखपालों का आंदोलन

Fri, 02 Oct 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals' agitation in support of their demands
फोटो 07: अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र को ज्ञापन देते लेखपाल संघ के पदा​धिकारी। संवाद
- मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मांगों पर शासन और सरकार की तरफ से कोई सार्थक निर्णय न लिए जाने से लेखपालों में रोष बढ़ता जा रहा है। उप्र लेखपाल संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र को सौंपा। वहीं चेतावनी भी दी है कि मांगों के समर्थन में आंदोलन शुरू किया जाएगा, शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा।
लेखपाल संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह और मंत्री संजीव यादव ने शुक्रवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि लेखपाल संवर्ग 10 साल से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन परिषद, शासन और सरकार की तरफ से कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

14 सितंबर को दिए गए ज्ञापन और 22 सितंबर को अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ता जमा किए जाने के बाद भी शासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। बताया कि 10 साल से लेखपालों की प्रारंभिक वेतनमान 2,800 ग्रेडपे की मांग और वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया है। आठ साल से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। दो साल से पदोन्नति सूची और 16 साल से भत्ता में बढ़ोतरी न किए जाने से लेखपाल आहत हैं। बताया कि आज तीन अक्तूबर से लेखपाल आंदोलन शुरू करेंगे और यह 24 अक्तूबर तक अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed