{"_id":"5e00fb0b8ebc3e87a511a337","slug":"lekhpal-will-not-work-on-low-salary-and-resources-hardoi-news-knp5340267186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वेतन और संसाधनों पर काम नहीं करेंगे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वेतन और संसाधनों पर काम नहीं करेंगे लेखपाल
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 14 दिन बीतने के बाद भी सरकार द्वारा कर्मियों पर सुध न लिए जाने पर लेखपालों ने नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अगुआई मेें सदर तहसील में धरना देते हुए लेखपालों ने कहा कि लेखपाल किसी भी कीमत पर कम वेतन और कम संसाधनों में काम नहीं करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सरकार का रवैया देख कर यह स्पष्ट है कि वह जानबूझ कर हड़ताल खत्म कराने के लिए आगे नहीं आ रही है। जिला मंत्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि आंदोलन कर रहे लेखपालों की बात सुनने व उनकी समस्या का निस्तारण करने की बजाय जिम्मेदार सरकार के निर्देश पर लेखपालों की बर्खास्तगी, निलंबन व नो वर्क नो पे जैसी कार्रवाई कर रहे हैं।
तहसील सदर अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि सरकार के निर्देश पर लेखपालों के ऊपर हुई कार्रवाई से लेखपालों का हौसला नहीं टूटा है। बल्कि सरकार के दमनात्मक रवैये ने इस लड़ाई को और प्रखर बना दिया है।
विज्ञापन
तहसील अध्यक्ष सवाजयपुर श्रीकांत मिश्रा, संडीला की कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनामिका तिवारी, शाहाबाद अध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष सर्वेश राजवंशी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल शुक्ला, राजेश गुप्ता, आदेश द्विवेदी, हीरालाल व अहिबरन लाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामानुज मिश्र, शिवमोहन यादव, राहुल रस्तोगी व प्रज्ञा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।