{"_id":"5df917b28ebc3e881f4dbff0","slug":"lekhpal-will-not-fear-for-action-hardoi-news-knp532838575","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के डर से पीछे नहीं हटेंगे लेखपाल: सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के डर से पीछे नहीं हटेंगे लेखपाल: सुनील
विज्ञापन
फोटो 6 - तहसील में आयोजित धरने को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी। संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो 7- तहसील में आयोजित धरने में मौजूद लेखपाल। संवाद न्यूज एजेंसी
कार्रवाई के डर से पीछे नहीं हटेंगे : सुनील
- लेखपालों ने सदर तहसील में दिया धरना, शासनादेश जारी करने की मांग
- कहा, स्थिति चतुर्थ श्रेणी कर्मी सी, वेतन में मात्र सौ रुपये का अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। वेतन बढ़ाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को लेखपालों ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अगुवाई में सदर तहसील में विरोध जताया। कहा कि मांगों पर सरकार के उदासीन रवैये से लेखपाल आक्रोशित हैं। उनकी स्थिति चतुर्थ श्रेणी कर्मी सी कर दी है। दोनों के वेतन में मात्र सौ रुपये का अंतर है। भत्ते के नाम पर लेखपालों को धोखा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मांग पर सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं है। लेखपाल कार्रवाई के डर से पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिला मंत्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि लेखपालों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। हड़ताल व और प्रदर्शन के बाद तय तिथि पर लेखपाल लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज त्रिपाठी ने कहा कि जब लेखपाल आंदोलनरत हैं, तो परिषद आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र, संडीला अध्यक्ष सत्यपाल, बिलग्राम के मंत्री लवकेश, श्रीपाल वर्मा, सर्वेश राजवंशी, रामनाथ ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, सुशील गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्रवण कुमार, मृदुल अवस्थी, सुभाष, आलोक त्रिपाठी व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।