{"_id":"61acfc1da89cb8363d2fff48","slug":"lekhpal-suspended-in-bribe-case-hardoi-news-knp6679048107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने मांगी घूस, एसडीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने मांगी घूस, एसडीएम ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। खेत की पैमाइश और वसीयत में गवाही के नाम पर घूस मांगने पर सवायजपुर तहसील की ग्राम पंचायत भरखनी में तैनात लेखपाल को एसडीएम सवायजपुर ने निलंबित कर दिया है।
सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भरखनी निवासी गुड्डूु वाजपेयी को खेत की पैमाइश करानी थी। इसके लिए उसने तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र लेखपाल के पास पहुंचा। लेखपाल विनोद कुमार ने गुड्डू वाजपेयी को फोन किया। आरोप है कि लेखपाल ने विनोद से तीन हजार रुपये मांगे। इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया।
इस बीच भरखनी निवासी सैबू ने वसीयत की गवाही देने के लिए लेखपाल विनोद से संपर्क किया। इस मामले में भी लेखपाल ने सैबू से तीन हजार रुपये मांगे और इसका भी ऑडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
दोनों वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेकर एडीएम वंदना त्रिवेदी ने प्रकरण की जांच करने के निर्देश एसडीएम सवायजपुर स्वाती शुक्ला को दिए। जांच के बाद एसडीएम ने लेखपाल विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं है।