{"_id":"613a05de8ebc3e7f4c6b5f26","slug":"lekhpal-suspended-hardoi-news-knp651058189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने वाला चकबंदी लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने वाला चकबंदी लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। खतौनी से खेत को बंधक मुक्त कराने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने के आरोपी चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी शासन से की गई है।
सहायक चकबंदी कार्यालय राघौपुर के गांव बेरिया नजीरपुर में इन दिनों खतौनी की तस्दीक चल रही है। इस दौरान गांव के लेखपाल और कानूनगो के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बेरिया नजीरपुर के मजरा बक्खापुरवा निवासी संदीप कुमार ने क्षेत्रीय चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव पर जमीन को बंधक मुक्त करने के एवज में एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
संदीप का कहना था कि उसके पिता ने यूनियन बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इससे लिए गए ऋण को अदा कर दिया गया है। गांव में चकबंदी होने से खतौनी चकबंदी लेखपाल के पास है। लेखपाल ने खतौनी में खेत को बंधक मुक्त बताने के लिए एक हजार रुपये मांगे थे। वायरल वीडियो की जांच कराने की बात विभागीय अफसरों ने कही थी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बीएन उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद संबंधित चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी शासन से की गई है।