{"_id":"5f021ad98ebc3e42bd4da2ac","slug":"lekhakaar-per-report-hardoi-news-knp5695176143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टडिय़ावां बा स्कूल के लेखाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टडिय़ावां बा स्कूल के लेखाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में घोर अनियमितता बरतने, दायित्वों के प्रति उदासीनता और कमीशनबाजी का आरोप लगने के बाद सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को पहले ही मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां भेजा जा चुका है। अब बा स्कूलों में मानदेय और क्रय सामग्री के भुगतान में कमीशन के आरोप की जांच में पुष्टि होने के बाद टड़ियावां बा स्कूल के लेखाकार के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके खिलाफ डीसी बालिका ने तहरीर दी थी।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टड़ियावां के लेखाकार आशीष शुक्ला पर सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार दीक्षित ने मानदेय और क्रय सामग्री के भुगतान में 15 से 20 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने डीएम से इसकी शिकायत भी थी। जिसके बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित की थी। जिसमें सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बैजनाथ सिंह राठौर व लेखाकार संलिप्त पाए गए थे। डीएम ने निदेशक को कार्रवाई के लिए आख्या दी थी। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को उनके मूल विभाग मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां भेजने के निर्देश दिए थे। डीसी बालिका अविनाश पांडे ने वित्तीय अनियमितता का दोषी पाए जाने पर लेखाकार आशीष के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवा दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।