फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Learning modern technology, youth getting employment

Hardoi News: आधुनिक तकनीक सीख, युवा पा रहे रोजगार

Sun, 19 May 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Learning modern technology, youth getting employment
हरदोई। आईटीआई परिसर में टाटा स्ट्राइव व एचसीएल मिलकर युवाओं को हुनरमंद के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। प्रशिक्षण में युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो जिले के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

टाटा स्ट्राइव की ओर से एचसीएल के सहयोग से आईटीआई परिसर में तीन तकनीकी ट्रेडों सहायक इलेक्ट्रीशियन, फील्ड टेक्नीशियन एयर कंडीशनर टेक्नीशियन और सोलर पीवी इंस्टालर में एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित युवाओं को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

उद्योग के लिए प्रासंगिक, रोजगार या उद्यमिता के लिए आगे बढ़ाना है। प्रशिक्षण वर्ष 2019-20 में शुरू किया गया था, जिसमें कछौना, बेहेंदर, कोथावां, संडीला, भरावन, सुरसा, टड़ियावां माधौगंज, मल्लावां, बिलग्राम और अहिरोरी के युवाओं को चयनित कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 655 शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया था, जिसमें से 569 को अग्रणी संगठनों में कार्य पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिल रहा कार्य
निर्माण, रियल स्टेट, स्व-रोज़गार, निर्माण, खुदरा, स्वास्थ्य सेवा, आतिथ्य, स्व-रोज़गार, रूफटॉप सोलर स्थापना और रख रखाव, सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और रख रखाव आदि शामिल हैं।




चयनित ब्लॉकों के युवाओं से संपर्क कर उनका चयन किया जाता है और निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उनकी कौशल के आधार पर जॉब भी दिलाई जाती है।
रोहित शर्मा, सेेंटर मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed