{"_id":"67c48c3a255905cb0409317b","slug":"leader-of-interstate-gang-that-stole-lithium-batteries-from-luxury-vehicles-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-127658-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लग्जरी वाहनों से लीथियम बैट्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लग्जरी वाहनों से लीथियम बैट्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। लग्जरी वाहनों से लीथियम बैट्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।
आरोपी ने न सिर्फ शहर बल्कि संडीला और शाहाबाद में भी लीथियम की बैट्री चोरी की थीं। पूछताछ में पता चला कि हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 40 लीथियम बैट्री चोरी करने के आठ मामले भी आरोपी पर दर्ज हैं। इन सभी मामलों में आरोपी जेल भी गया था। दिल्ली में भी आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह लोग घटनाओं को अंजाम देते थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बहरा सौदागर पूर्वी निवासी अभिषेक कुमार वर्मा ने 25 फरवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि मकान के बाहर खड़ी उनकी लग्जरी कार से लीथियम बैट्री और म्यूजिक सिस्टम किसी ने चुरा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी तरह की घटना संडीला और शाहाबाद में भी बीते दिनों हुई थीं। एसपी नीरज जादौन ने घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र को लगाया था। अपर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में शहर कोतवाली की विशेष पुलिस टीम इस पर काम कर रही थी। इस टीम ने पश्चिमी दिल्ली के तिलकनगर थाना क्षेत्र के कंगारू पार्क चांदनगर के मकान नंबर 232 निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ मुसम्मी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि हरदोई जनपद में लीथियम बैट्री चोरी होने की तीनों घटनाओं को अभिषेक ने ही अंजाम दिया था। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि अभिषेक और उसके साथियों को महंगी शराब पीने, महंगे कपड़े पहनने और घूमने का शौक है। यही शौक पूरे करने के लिए यह लोग घटनाओं को अंजाम देते हैं।
खरीद-बिक्री की ऑनलाइन साइट्स पर बेचते हैं चोरी की लीथियम बैट्री
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि लीथियम की बैट्री अभिषेक और उसके साथी दुकानों या कबाड़ी को नहीं बेचते थे। खरीद बिक्री की ऑनलाइन साइट्स पर बैट्री की फोटो अपलोड कर इन्हें बेच दिया जाता था। आमतौर पर बाजार में लीथियम बैट्री की कीमत सवा लाख रुपये से अधिक है, लेकिन यह लोग 70 हजार रुपये में ऑनलाइन बैट्री बेच देते थे।