फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laxmi sacrifice and courage Avismniy

लक्ष्मीबाई का बलिदान व साहस अविस्मणीय

Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Laxmi sacrifice and courage Avismniy
शिव विश्व कल्याण संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को पदाधिकारियों व
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की 180 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। श्रद्धांजलि देते हुए पदाधिकारियों ने न सिर्फ उन्हें बलिदान व अद्भुत साहस का धनी बताया बल्कि राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी लिया।

 
संस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई बाल्य अवस्था से ही देश प्रेमी थी। रानी ने भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अंग्रेजी साम्राज्य की मर्दानी बनकर चूल हिला दी थीं। कहा कि मरते दम तक अंग्रेजों से संघर्ष करती हुई बलिदान हुई उनकी वीरता, अद्भुत साहस और बलिदान को राष्ट्र को कभी नहीं भुला सकता।

 
वरिष्ठ सदस्य ओम कुमार, रामऔतार शर्मा एवं आरवी सिंह ने कहा कि उनकी देश भक्ति से सभी देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके देश भक्ति के प्रति जज्बे को सलाम करते हुए देश को आगे ले जाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर सोमेश्वर सिंह, देवेश मिश्र, दिनेश चंद्र त्यागी, अरविंद सिंह, अरविंद त्रिपाठी, बृज किशोर वर्मा, जोगेंद्र  कुमार आदि मौजूद रहे।


विद्यार्थी परिषद ने लक्ष्मीबाई जयंती मनाई- हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया। सह विभाग प्रमुख डा. बीएस पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बारे में विस्तार से बताया। जिला संयोजक उमापति मिश्र ने विचार व्यक्त किए। डा. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमन कुमार, डा. देश दीपक शुक्ला, प्रद्युम्न त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed