{"_id":"61aa624bcdb46e5c7c6d6a90","slug":"lawyers-should-work-with-honesty-hardoi-news-knp667534362","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता, राजस्व परिवार के आदर्श सदस्य: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता, राजस्व परिवार के आदर्श सदस्य: एसडीएम
विज्ञापन
शाहाबाद में कार्यक्रम में बोलते बार काउंसिल ऑफ उप्र के पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्रा। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज सुरेंद्र सिंह मुख्यअतिथि व बार काउंसिल उप्र के पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से सीख लेकर सभी अधिवक्ता ईमानदारी और धैर्य के साथ काम करें।
अपर जिला जज द्वितीय रिजवानुल हक ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। अपर जिला जज प्रथम रविंद्र कुमार व अपर जिला जज तृतीय संजीव कुमार सिंह ने भी विचार रखे।
समारोह में अधिवक्ता समरादित्य सिंह, दिग्विजय सिंह, सत्यप्रकाश वाजपेयी, महामहिमा श्रीवास्तव, प्रीती द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 40 वर्ष पूर्ण कर चुके 21 अधिवक्ताओं को जनपद न्यायाधीश ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण राजवंशी व संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान ने किया। वहीं संयुक्त अधिवक्ता परिषद की ओर से भी कचहरी प्रांगण में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। जिसमें परिषद के प्रदेश महासचिव योगेश सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी, संदीप अग्निहोत्री, शुभम द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव व अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिवक्ता सम्मानित
संडीला। अधिवक्ता भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुसाहिब अली ने कहा कि वकीलों को सम्मान दिलाने में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। वकीलों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। अधिवक्ता महेंद्र सिंह तोमर, दिनेश चंद्र दीक्षित, मोनिस अली, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश यादव, अनुराग अस्थाना व राजेश पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में 5-5 सीनियर व जूनियर अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, बनवारी लाल, दयाराम वर्मा, महेंश चंद्र द्विवेदी, राम कृष्ण व प्रमोद कुमार यादव, सैयद जाहिद अली, संजय कुमार, विमल कुमार वर्मा एवं वासिद अली आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वकील तौहीद हसन ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के मंत्री देवी शरण सिंह व एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामचेला द्विवेदी समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। (संवाद)
अधिवक्ताओं के लिए परिस्थितियां विपरीत : परेश
शाहाबाद। तहसील में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्रा कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रहे। परेश मिश्रा ने कहा कि परिस्थितियां अधिवक्ताओं के विपरीत हैं। पिछले पांच साल में 400 अधिवक्ताओं की हत्याए हों चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकाला जा सका है। कहा कि पिछले आठ महीने से अधिवक्ताओं को मेडिकल संबंधी सहायता नहीं मिल रही है। कार्यक्रम में शामिल हुए एसडीएम सौरभ दुबे ने गजल सुनाई। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सबाहत उल्ला, महामंत्री अमित गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित मिश्रा, रिजवान उल्ला, मसरूर अली खां, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखें
बिलग्राम। बार एसोसिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने कहा कि अधिवक्ता, राजस्व परिवार के आदर्श सदस्य हैं। उनके सम्मान को बरकरार रखा जाएगा और बार बेंच के रिश्तों को बेहतर बनाया जाएगा। कहा कि अधिवक्ताओं से भी अपील है कि वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखें। अधिवक्ता डीके द्विवेदी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। बार एसोसिशन के अध्यक्ष जाबिर हुसैन ने वरिष्ठ अधिवक्ता डीके द्विवेदी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार राजीव यादव के अलावा अधिवक्ता सुरेश चंद्र तिवारी, लालाराम शुक्ला मकबूल अहमद फारुकी व बांकेलाल आदि को भी सम्मानित किया गया। (संवाद)