फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lawyers protested in support of the demand for action, submitted memorandum

Hardoi News: कार्रवाई की मांग के समर्थन में वकीलों किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protested in support of the demand for action, submitted memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। हापुड़ व गाजियाबाद की घटना में दोषियों पर कार्रवाई की मांग के समर्थन में वकीलों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सरकार व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बार काउंसिल ऑफ उप्र के आह्वान पर बुधवार को 15वें दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। महामंत्री आदर्श पांडेय के नेतृत्व में वकील कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। वकीलों ने हापुड़ के डीएम व एसपी को हटाने समेत कई मांगों के पूरा होने तक विरोध जारी रखने की बात दोहराई। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सरकार को जमकर कोसा। इसके बाद अधिवक्ता संघ सभागार में आम सभा की बैठक हुई।
विज्ञापन

महामंत्री ने बताया कि उप्र सरकार का पुतला गुरुवार को फूंकने का निर्णय लिया गया है। इस मौके उपाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, कृष्णदत्त शुक्ल, रमेश सिंह शोमवंशी, महेंद्र सिंह, बाबू लाल पांडेय, अतुल चतुर्वेदी, आलोक अवस्थी, प्रीती व अनुराधा सहित बड़ी संख्या में वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने बंद कराई दुकानें
बुधवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कचहरी परिसर की दुकानों को बंद कराया। नौटरी अधिवक्ताओं को भी काम से रोका। वकीलों ने इसके साथ ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय में काम बंद कराया। यहां पर कुछ देर के लिए बैनामा आदि का काम प्रभावित रहा और इसके बाद सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed