फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lawyer and an altercation occurred in CO

वकील और सीओ में हुई नोकझोंक

Thu, 24 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 24 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lawyer and an altercation occurred in CO

बहू और कताई मिल चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की

विज्ञापन
मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे परिवार को हटाने के लिए बुधवार को सीओ संडीला चरन सिंह भी पहुंच गए।

पीड़ित पक्ष के वकील और अन्य लोगाें के आ जाने पर घर का मौका मुआयना करने की बात कहकर सीओ पुलिस बल के साथ वापस आ गए। इस दौरान पीड़ित पक्ष के वकील और सीओ की कुछ नोकझोंक भी हुई। बुधवार को देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ संडीला ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन खत्म करा दिया।

संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी के साथ आठ दिन से आमरण अनशन पर है। बुधवार को उसकी पत्नी की हालात कुछ खराब थी। वह अचेत अवस्था में थी। उसको अनशन स्थल से हटाने के लिए दोपहर बाद सीओ संडीला चरण सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए।

इसी दौरान पीड़ित पक्ष के वकील और परिजन के साथ-साथ मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। इस पर सीओ पीड़ित पक्ष से जानकारी लेने लगे। इस दौरान उनकी वकील से कुछ कहासुनी भी हुई।

इसके बाद वे पीड़ित पक्ष के वकील और दो अन्य लोगों को अनशन स्थल से ही साथ लेकर संडीला उसके घर यह कहकर निकल गए कि यदि बहू पप्पी के मायके पक्ष की ओर से वहां कोई रह रहा होगा तो उससे घर खाली करवा लिया जाएगा।

 अनशन पर बैठे शिवकुमार ने कहा कि यदि उनको 25 सितंबर तक न्याय नहीं मिला तो 26 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में ही आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने मांग की कि कथित बहू को उनके घर से बाहर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed