फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lathis were used for playing music at high volume, bricks and stones were thrown, woman who had come to her maternal home died

Hardoi News: तेज आवाज में गाना बजाने पर चली लाठियां, फेंके ईंट-पत्थर, मायके आई महिला की मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lathis were used for playing music at high volume, bricks and stones were thrown, woman who had come to her maternal home died
फोटो-14- किसना देवी। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-15- मृतका किसना देवी के घर पर डरे सहमे बैठे परिजन। संवाद
फोटो-16- घर के सामने पडे ईंट पत्थर। संवाद
- कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की घटना-
मृतका के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। फत्तेपुर गांव में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर बुधवार रात दो परिवाराें के बीच विवाद हो गया। लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। घटना में मायके आई महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मायके आई महिला की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना में तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
फत्तेपुर निवासी महेंद्र (20) दृष्टिबाधित है। बुधवार शाम वह अपने मकान के बाहर तेज आवाज में गाने बजा रहा था। इसको लेकर गांव के ही रामऔतार, बालकराम और लखनू ने महेंद्र को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस पर आपत्ति जताने पर नन्हें अपने साथियों के साथ महेंद्र के घर लाठी डंडा से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

घर में मौजूद महेंद्र उसकी बहन शिल्पी (18), महेंद्र के पिता राधेलाल (50), मां राजपती (45), परिवार के ही राम सेवक (45) उनकी पत्नी सुशीला (43) आदि घायल हो गईं। बीते मंगलवार को ही मायके आई महेंद्र की बुआ कछौना कोतवाली क्षेत्र के बाघाडारा गांव निवासी किसना देवी उर्फ मूला (55) बीच बचाव करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीट दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के रामऔतार (35), लखनू (50) और बालक (60) भी घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि राम सेवक की तहरीर पर रामऔतार, बालकराम और लखनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


इनसेट
बुधवार सुबह भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से अलग अलग बातों को लेकर विवाद हो चुका था। बुधवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन तब स्थानीय ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। देर रात फिर से झगड़ा हुआ और इसमें एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed