फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   laperwahi per vetan roka

लापरवाही पर सांडी और हरपालपुर बीडीओ का वेतन रोका

Sat, 31 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
laperwahi per vetan roka
हरदोई। मिशन अंत्योदय और ईज ऑफ लिविंग (सुविधाजनक जीवन) सर्वे में हीलाहवाली करने पर जिला विकास अधिकारी ने सांडी और हरपालपुर के खंड विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से दोनों सर्वे जल्द पूर्ण करने के निर्देश हैं। आए दिन इसकी समीक्षा भी की जाती है। 30 अक्तूबर को जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जब इसकी समीक्षा की तो सांडी और हरपालपुर में स्थिति खराब मिली। ईज ऑफ लिविंग सर्वे में 63 ग्राम पंचायतों में से 51 को सत्यापित नहीं किया गया है। पिछले तीन दिन में सिर्फ पांच ग्राम पंचायतें ही सत्यापित हुईं हैं। इसी तरह मिशन अंत्योदय में सांडी की किसी भी ग्राम पंचायत में 23 अक्तूबर के बाद कोई प्रगति नहीं हुई है। डीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने दोनों विकास खंडों का प्रभार देख रहे बीडीओ रोहिताश्व कुमार का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed