फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Land bank of 2000 acres will be made for establishment of enterprises

हरदोई: उद्यमों की स्थापना के लिए 2000 एकड़ भूमि बैंक बनाने की तैयारी, 900 एकड़ की तलाश पूरी

Sun, 12 Feb 2023 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Land bank of 2000 acres will be made for establishment of enterprises
उद्यमों की स्थापना के लिए 2000 एकड़ का बनेगा भूमि बैंक
विज्ञापन

- औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में सभी तहसीलों को दी जाएगी भागीदारी, 900 एकड़ की तलाश पूरी
- निवेशकों को समय भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य प्रक्रिया भी पूरी कराना प्रशासन की प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में निवेशकों के बड़ी संख्या में आने से प्रशासन उपलब्धि मान रहा है। निवेशकों को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए समय से भूमि उपलब्ध और अन्य सभी सरकारी प्रक्रिया पूरी कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है। जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए 2000 एकड़ का भूमि बैंक बनाने की तैयारी है। इसके तहत 900 एकड़ भूमि की तलाश पूरी हो गई है।
डीएम एमपी सिंह ने जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के समापन के बाद बातचीत में बताया कि जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों ने बड़ी संख्या में प्रस्ताव देकर प्रशासन पर भरोसा जताया है। अब प्रशासन की बारी है कि निवेशकों की सरकारी स्तर पर होने वाली सभी प्रक्रिया और औपचारिकताओं को समय से पूरा कराया जाए। बताया कि उद्यमों की स्थापना के लिए भूमि बैंक का होना आवश्यक है। भूमि बैंक की स्थापना के लिए दो हजार एकड़ भूमि जुटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बताया कि इसके सभी एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि के निकट ही निजी भूमि की तलाश कराई जा रही है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में सभी तहसीलों को भागीदारी दी जा रही है, ताकि सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन और विकास हो सकेगा। सदर तहसील में 104 एकड़ भूमि को संधिनावां में चिह्नित किया गया है। इसी के आसपास और भूमि की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed