फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Land allotted for the construction of six homeopathic hospitals

Hardoi News: होम्योपैथिक के छह चिकित्सालयों के निर्माण को भूमि आवंटित

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land allotted for the construction of six homeopathic hospitals
हरदोई। जिले में किराये के भवनों में चल रहे होम्योपैथिक के 15 अस्पतालों में से छह को जल्द ही भवन मिल जाएगा। अस्पताल का निर्माण कराने के लिए डीएम ने भूमि उपलब्ध करा दी है। भूमि उपलब्ध होने के बाद अब होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर ली है।
विज्ञापन




जनपद में होम्योपैथिक के 36 अस्पताल संचालित हैं। इनमें से 15 अस्पतालों का संचालन किराये के भवनों में हो रहा है, जबकि 21 अस्पताल स्वास्थ्य महकमे के भवनों में ही संचालित हैं। 15 अस्पताल अस्तित्व में आने के बाद से ही किराये के भवन में संचालित हैं। इन अस्पतालों के सरकारी भवन बनाने की कवायद कई बार हुई, लेकिन भूमि आवंटन में हीलाहवाली के कारण निर्माण नहीं हो पाया। अब राहत भरी खबर यह है कि डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने 15 में से छह अस्पतालों के लिए भूमि आवंटित कर दी है। प्रत्येक अस्पताल के लिए 1400 स्क्वायर फिट भूमि संबंधित गांव में ही आवंटित की गई है। राजकीय होयोपैथिक चिकित्सालय मझिला, शाहाबुद्दीन, उमरौली, खसौरा, श्रीमऊ और भरखनी के लिए जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन






यहां किराये पर चल रहे हैं होम्योपैथिक चिकित्साल
मझिला, अटिया मझिगवां, टंडौर खेड़ा, इछनापुर, भटपुर, शाहाबाद, शहाबुद्दीनपुर, उमरौली, असही आजमपुर, खसौरा, हरपालपुर, श्रीमऊ, भरखनी, करावां।





राजकीय होयोपैथिक जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डा. प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि डीएम के प्रयासों से छह अस्पतालों के निजी भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध हुई है। राजस्व अभिलेखों में अस्पताल के नाम जमीन दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed