फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour ko traning

हुनरमंद प्रवासी श्रमिकों दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 07 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
labour ko traning
हरदोई। कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन में अपने घरों को लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। श्रमिकों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर व श्रमिक अपने घरों को लौटे हैं। इनमें से हजारों लोग ऐसे भी हैं, जो गैर प्रदेशों के अलग-अलग शहरों में राजमिस्त्री, सुनार, हलवाई, मोची, बढ़ई, दर्जी, नाई, लोहार, कुम्हार, टोकरी बुनकर जैसे कार्य कर रहे थे। अब इन्हें अपने ही घर में अपने हुनर को तराशने का मौका मिला है। जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त एसके त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत उपरोक्त विधाओं में लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवासी श्रमिकों को इसमें वरीयता दी जाएगी। चयन होने पर छह दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षण की समाप्त तक टूल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर 9005685342 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed